Sunday, 11 February 2018

व्हाट्सएप पर जल्द उपलब्ध होगा ग्रुप वॉयस ओर वीडियो कालिंग फीचर

Add caption
व्हाट्सएप पर जल्द उपलब्ध होगा ग्रुप वॉयस ओर वीडियो कालिंग फीचर
 फेसबुक अधिकृत व्हाट्सएप जल्द ही अपना वॉयस और वीडियो कालिंग फीचर उपलब्ध करवाने वाला है। व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया फीचर देखा गया है। इस फीचर के तहत यूजर्स ग्रुप में भी वीडियो कालिंग कर पाएंगे। व्हाट्सएप ने वॉयस और वीडियो कालिंग फीचर 2015 में पेश किया था। लेकन अब तक इसका इस्तेमाल केवल पर्सनल चैट में ही किया जा सकता है।

किस वर्जन में होगा यह फीचर उपलब्ध?


• एंड्रॉयड व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.18.39 इस विकल्प के साथ आएगा। इसमें वॉयस या वीडियो कॉल पर अन्य मेंबर्स को भी एड किया जा सकेगा। यह WABetainfo की रिपोर्ट में बताया गया है। इसमें दिखाए गए स्क्रीनशॉट्स में वॉयस कॉल स्क्रीन खुली हुई है, जिसमें नीचे की ओर वीडियो आइकॉन दिख रहा है। इसमें मेंबर्स को एड करने का विकल्प मौजूद है। यह विकल्प स्क्रीन के टॉप राइट में मिलेगा।
• दूसरी स्क्रीन पर कॉल में सम्मिलित ग्रुप मेंबर्स की जानकारी दिखेगी। कांटेक्ट नाम के साथ ही वीडियो का विकल्प दिया गया है। इस पर क्लिक कर के मेंबर्स को वीडियो कॉल में एड किया जा सकता है। इस फीचर में ग्रुप एडमिन को मेंबर्स एड करने का अधिकार दिया जाएगा।

बीटा मोड में उपलब्ध फीचर


यह फीचर फिलहाल बीटा मोड में उपलब्ध है। पिछले कुछ महीनों से व्हाट्सएप का यह आने वाला फीचर काफी चर्चा में है। ऐसे में, उम्मीद है की जल्द ही इस फीचर का फाइनल अपडेट रोल आउट किया जाएगा।

व्हाट्सएप अपनी मैसेजिंग एप को यूजर्स के बीच पॉपुलर बनाए रखने के लिए काफी सक्रियता से नए अपडेट्स लेकर आता रहता है। इसमें हाल ही में आए फीचर्स लाइव लोकेशन शेयरिंग, व्हाट्सएप बिजनस शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment